{"_id":"69ea90155e2b6271bc001a0b","slug":"daughters-talent-shines-bright-in-board-exams-roshni-tops-the-district-in-high-school-arushi-in-intermediate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-158623-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा में बेटियों की प्रतिभा का डंका...हाईस्कूल में रोशनी और इंटर में आरुषि ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा में बेटियों की प्रतिभा का डंका...हाईस्कूल में रोशनी और इंटर में आरुषि ने किया जिला टॉप
Fri, 24 Apr 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
10 वीं की जिला टॉपर रोशनी गुप्ता को मिठाई खिलाते दादा,माता और पिता व अन्य7स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : samvad
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बृहस्पतिवार शाम हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में रोशनी ने 96.83 फीसदी अंक हासिल कर जनपद टॉप कर प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया। वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में कुमारी आरुषि गुप्ता ने 93 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बनी हैं। बोर्ड की तरफ से परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परीक्षा पास करने वाले मेधावी झूम उठे, तो वहीं बोर्ड परीक्षा में जिले में स्थान पाने वाले मेधावियों के घर उत्सव का माहौल दिखा। परिजन और शिक्षा होनहारों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जिले में संचालित कुल 368 माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2025-2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 29296 बालक व 29041 बालिका एवं एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 58338 और इंटर के कुल 50662 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले में कुल 194 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 55150 व इंटर में 47788 विद्यार्थी शामिल हुए। शाम चार बजे परिणाम घोषित हुआ। कुशीनगर के हाईस्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों में 51838 तथा इंटरमीडिएट में 40365 सफल हुए हैं। जिले का रिजल्ट हाईस्कूल में 93.99 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट में 80.38 रहा है। हाईस्कूल के टॉपटेन सूची में सर्वाधिक होनहार बालक जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
हाईस्कूल में आरकेएम इंटर मीडिएट कॉलेज कोकिलपट्टी दुदही की रोशनी ने 96.83 फीसदी अंक हासिल कर जनपद टॉप करने के साथ प्रदेश के टॉपटेन सूची में जगह बनाते हुए छठवां स्थान हासिल किया। स्वामी विवेकानंदइ इंटर कॉलेज खड्डा के शुभम् गुप्ता ने 95.83 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान और चिल्ड्रेन पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज छहु तुर्कपट्टी के समीर अंसारी ने 95.17 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। जिले की टॉपटेन सूची में कुल 20 होनहारों ने जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में आरकेएम इंटरमीडिएट कॉलेज कोकिलपट्टी दुदही की कुमारी आरुषि गुप्ता ने 93.00 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद टॉप किया है। रजली देवी इंटरमीडिएट कॉलेज परगन मठिया के अमन कुमार, महेंद्र प्रताप लाल एसकेवाई इंटर कॉलेज पड़रही के अभिनव कुमार शर्मा, विशप इंटरनेशनल एकेडमी खड्डा के उजमा अंसारी ने 91.80 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसया की सुमैया ने 91.40 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले की टॉपटेन सूची में 12 होनहारों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
कप्तानगंज संवाद के अनुसार कस्बा के जेपी इंटर कॉलेज 10वीं के छात्र प्रवीन शर्मा ने 93.6, आलोक सिंह ने 91प्रतिशत, सुनैना ने 90.8 प्रतिशत, कल्पना ने 90.8 प्रतिशत पाकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं इंटर में अभिनय प्रजापति ने 87.6, तृप्ति जायसवाल ने 85.6, अभिषेक प्रजापति ने 85.2 प्रतिशत अंक पाकर परिसार समेत विद्यालय का मान बढ़ाया है। इन छात्रों की इस उपलब्धि पर उदयभान सिंह, विश्वम्भर प्रसाद, सगीर अहमद, रणजीत सिंह, चन्दन कुमार गौड़, मुकेश कुमार, कैलाश पासवान, अखिलेश सिंह, केएन शर्मा, मेहताब आलम, विशाल यादव, जयराज सिंह आदि ने बधाई दी है। इसी तरह श्री गौतम सिंह इंटर काॅलेज कारीतीन कप्तानगंज के हाईस्कूल की छात्रा अपूर्वा द्विवेदी ने 92.6, आचल सिंह ने 91, अंजली सिंह ने 91 और इंटर में प्रतिमा यादव ने 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की हैं। उनहें प्रधानाचार्य चंदा राजीव सिंह ने बधाई दी है।
पटहेरवा संवाद के अनुसार नवजीवन इंटर काॅलेज के 12वीं की छात्रा गूंजा कुशवाहा ने 85.4, और नेहा ने नेहा यादव ने 84. 4 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा पास की हैं। उन्हें प्रधानाचार्य आरबी राम आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
मथौली संवाद के अनुसार श्रीमती राधिका देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र अजय सिंह ने 94.1 प्रतिशत अंक कर जिले की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई हैं। इसी तरह अनूप यादव ने 93.5, दिव्यम कुमार ने 92.33, धीरेंद्र गुप्ता ने 92.33, अदिति शर्मा ने 91 .83, आंचल शर्मा ने 90.33, अमृता विश्वकर्मा ने 90.33, मोहम्मद साद ने 90.11 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में आकृति पांडेय ने 85.6%, वर्षा सहानी ने 84.6 %, आफरीन खातून ने 82.6, अनन्या पांडेय ने 82.8, निलेश कन्नोजिया ने 82.8, अंकिता यादव ने 81.6, अनुराग सिंह ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। छात्रों की इस उपलब्धि विद्यालय के प्रधानाचार्य रामदरश सिंह, प्रहलाद श्रीवास्तव, अफताब आलम, रंजीत सिंह, सईद अहमद , सत्यजीत राव, मनोज श्रीवास्तव, रामनरेश यादव आदि ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है।