फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Daughters get the same right to education as sons: BDO

जेपी इंटर कॉलेज में अपराजिता मुहिम के तहत हुई नारी सशक्तीकरण गोष्ठी

Thu, 26 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Daughters get the same right to education as sons: BDO
कप्तानगंज के जेपी इंटर कॉलेज में अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम को संबोध - फोटो : KUSHINAGAR
बेटों के समान ही मिले बेटियों को भी शिक्षा का अधिकार : बीडीओ
विज्ञापन

सशक्त हुई हैं महिलाएं, हर क्षेत्र में दे रही हैं पुरुषों को टक्कर : मांडवी
व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण के लिए भी लें हेल्पलाइन की मदद : एसओ
जेपी इंटर कॉलेज में अपराजिता मुहिम के तहत हुई नारी सशक्तिकरण गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को कप्तानगंज के जेपी इंटर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद महिलाएं और छात्राएं भी इस गोष्ठी में शामिल हुईं। इस गोष्ठी के दौरान बदलते परिवेश में महिलाओं को हर दृष्टिकोण से सशक्त बनाने और इसके लिए उन्हें पर्याप्त अवसर व सुविधाएं दिए जाने पर बल दिया गया।
सबसे पहले मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बीडीओ चित्रा मिश्रा ने कहा कि आज जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। हर वर्ष स्कूली परिणाम बताते हैं कि लड़कियां लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। पुरुष प्रधान क्षेत्रों में भी नारी का पदार्पण हो चुका है। सेना हो या अंतरिक्ष या पौरुष प्रधान खेल, हर मोर्चे पर वह अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हाल ही के कोविड-19 काल के विषम दौर में नारी शक्ति ने स्वच्छता से लेकर चिकित्सा एवं सुरक्षा के मोर्चे पर उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। विशिष्ट अतिथि जेपी इंटर कॉलेज से पढ़ी महराजगंज की ग्राम विकास अधिकारी मांडवी सिंह ने कहा कि दृढ़ निश्चय, कठिन परिश्रम, श्रेष्ठ अनुशासन से ही छात्राओं का विकास संभव है। महिलाएं समाज की अभिन्न अंग हैं। इनके विकास से ही समाज का विकास संभव है। अभिभावकों को लड़के-लड़कियों को समान अवसर मिलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कप्तानगंज थाने के एसओ संजय सिंह ने कहा कि छात्राएं एवं महिलाएं अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के लिए 1090, 1098, 108, 1076 पर कॉल करें। पुलिस 24 घंटे आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। अपने ऊपर विश्वास रखें। किसी से भी न डरें। अपने अभिभावकों अथवा गुरुजनों से अपनी परेशानी अवश्य साझा करें। अपरिचित व्यक्ति के व्हाट्सएप अथवा फेसबुक से परहेज करें। इस गोष्ठी को विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विश्वंभर प्रसाद सहित हरेकृष्ण पांडेय व अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंदन कुमार गोंड तथा आभार प्रदर्शन गृह विज्ञान की प्रवक्ता ताहिरा बानो ने किया। इससे पहले अतिथियों की तरफ से दीप जलाकर किया गया तथा छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, सम्मान व सत्कार होता है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उनके अभिभावकों को भी इसमें पूरा सहयोग करना चाहिए। इस दौरान प्रियंका त्रिवेदी, जितेंद्र मिश्र, डॉ. जयप्रकाश मणि, उषा श्रीवास्तव सहित विद्यालय की शिक्षक, छात्राएं और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं-
शिक्षक इशिता अग्रहरि ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी सराहनीय पहल है। महिलाएं इससे जागरूक होंगी। शिक्षक रंजना गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें प्रोत्साहन जरूरी है। 12वीं की छात्रा रिया प्रजापति का कहना है कि छात्राओं को सुरक्षात्मक जानकारी इस कार्यक्रम में मिली। इससे उन्हें मुसीबत के समय बचाव करना आसान होगा। 12वीं की छात्रा श्रेया गोंड ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन के अलावा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम सराहनीय हैं। विद्यालय के प्रति सभी छात्राएं इसके लिए कृतज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed