फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Date extended for O level course, apply till 10th

Kushinagar News: ओ लेवल कोर्स की बढ़ी तिथि, 10 तक करें आवेदन

Wed, 06 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 06 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Date extended for O level course, apply till 10th
पडरौना। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। इसके तहत ओ-लेवल और ट्रिपल-सी का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पहले 30 अक्तूबर अंतिम तिथि थी, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 10 नवंबर कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निशुल्क में ओ-लेवल और ट्रिपल-सी का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पहले यह तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। इसके बाद में युवाओं ने आवेदन करना शुरू कर दिया था। बीच में त्योहार की वजह से कई युवा चाहते हुए भी आवेदन नहीं कर पाए थे। इसको ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से इसकी अंतिम तिथि में परिवर्तन किया गया है। आवेदन करने से वंचित युवा अब 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरकर व अभिलेख अपलोड करने के बाद उनका प्रिंटआउट लेकर आय, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र की दो प्रतियां 10 नवंबर तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करनी होंगी।
विज्ञापन


0

इस वेबसाइट पर करें आवेदन
आवेदक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.backwardwelfareup.gov.in या कंप्यूटर प्रशिक्षण पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जिला स्तर पर जांच और सत्यापन के बाद योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ-लेवल और ट्रिपल-सी का निशुल्क कोर्स कराया जाना है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 अक्तूबर थी। शासन ने अब इसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर कर दी है। -श्याम सुंदर इकनौरिया, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed