फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   daroga threat vitim

Kushinagar News: कार्रवाई की प्रक्रिया लंबी है... बेटी ले जाओ, युवक को मैंने छोड़ दिया

Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
daroga threat vitim
एक माह बाद बरामद हुई अपहृत बेटी के पिता से थाने पर बुलाकर बोला दरोगा
विज्ञापन

एक माह तक किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, युवक पर दर्ज है अपहरण का केस
एसपी से मिलकर पीड़ित पिता ने विवेचना कर रहे दरोगा पर कार्रवाई की मांग की


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एक माह बाद बरामद हुई अपहृत किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। पिता से दरोगा बोला कि कार्रवाई की प्रक्रिया बहुत लंबी है। आगे की कार्रवाई से कोई फायदा नहीं है। बेटी को घर ले जाओ, युवक को मैंने छोड़ दिया है। जबकि पिता के सामने बेटी ने दरोगा से युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इसके बावजूद दरोगा ने डांटकर थाने से खदेड़ दिया। पिता ने शनिवार को एसपी धवल जायसवाल से मिलकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव के दूसरे जाति का युवक बहला-फुसलाकर 14 जुलाई को घर से भगा ले गया। पिता ने युवक पर अपहरण कर केस दर्ज कराया। 17 अगस्त को थाने से फोन आया कि तुम्हारी बेटी मिल गई है। दूसरे दिन घरवाले पहुंचे तो दरोगा बोले कि अभी बेटी से मिलने नहीं दिया जाएगा। तुम लोग शाम को आना। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने घरवालों को किशोरी को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

किशोरी ने घरवालों को बताया कि युवक गोरखपुर में किराए के कमरे में रखा था और दुष्कर्म किया। यह बात विवेचना कर रहे दरोगा के सामने भी किशोरी ने बताई है। शुक्रवार को पिता थाने पहुंचकर विवेचक दरोगा से मिले। दरोगा बोले कि तुम लोग केस नहीं लड़ पाओगे। कार्रवाई की प्रक्रिया लंबी है। युवक को मैंने छोड़ दिया है। तुम्हारी बेटी के साथ क्या हुआ, इसे भूल जाओ। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। किशोरी के पिता ने शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर दरोगा पर कार्रवाई करने और बेटी का अपहरण कर दरिंदगी करने वाले युवक को जेल भेजने की मांग की। एसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। दरोगा ऐसा किए होंगे तो इसकी जानकारी करा ली जाएगी। अगर किशोरी से दुष्कर्म हुआ है तो दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाकर युवक को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed