{"_id":"6ae79c7a4739cf6ce4049ee3","slug":"darkness-from-kasada-chowk-to-the-airport-road-risk-of-accidents-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-171475-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कसाड़ा चौक से एयरपोर्ट मार्ग तक अंधेरा, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कसाड़ा चौक से एयरपोर्ट मार्ग तक अंधेरा, हादसे का खतरा
विज्ञापन
कसाड़ा चौक से एयरपोर्ट मार्ग पर लाइटें नहीं जलने से हादसे का खतरा
हिरण्यवती नदी से एयरपोर्ट जाने वाले फोरलेन पर भी यही हाल
कसया। नगर के कसाड़ा चौक से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से रात में अंधेरा रहता है। वहीं, हिरण्यवती नदी से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले फोरलेन पर भी आधी लाइटें बंद हैं। दोनों महत्वपूर्ण मार्गों पर बदहाल प्रकाश व्यवस्था से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अंधे मोड़ों पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
कसया। कसाड़ा चौक से एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को सड़क और मोड़ों का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है। इस मार्ग पर कई अंधे मोड़ हैं और वाहनों का आवागमन भी लगातार बना रहता है। ऐसे में अंधेरे के बीच सामने से आने वाले वाहनों को देख पाना और सुरक्षित तरीके से मोड़ पार करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
उधर, हिरण्यवती नदी से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले फोरलेन की स्थिति भी ठीक नहीं है। यहां लगी आधी स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं, जबकि आधी बंद पड़ी हैं। इससे पूरे मार्ग पर समान रूप से रोशनी नहीं हो पा रही है। रात में इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
नगर के राजेश सिंह, दुर्गेश चतुर्वेदी, मंटू यादव, राकेश, आदिल खान, जेपी यादव और प्रशांत किशोर का कहना है कि महत्वपूर्ण मार्गों पर सभी स्ट्रीट लाइटों का जलना जरूरी है। बंद लाइटों की जांच कर जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि रात में आवागमन सुरक्षित हो सके। उन्होंने दोनों मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
इस संबंध में जॉइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा। संबंधित विभाग से संपर्क कर बंद स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की व्यवस्था की जाएगी।