फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Danger: People are traveling sitting on the roof of buses, responsible unknown

खतरा : बसों की छत पर बैठकर लोग कर रहे यात्रा, जिम्मेदार अनजान

Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Danger: People are traveling sitting on the roof of buses, responsible unknown
तमकुहीराज। एनएच-28 के रास्ते बिहार से गोरखपुर तक संचालित की जा रही बसें लोगों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। बिना परमिट चलने वाली बसों की छतों पर भी यात्रियों को बिठाया जा रहा है। ऐसे में संचालकों की मनमानी से बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

हाईवे पर अधिकांश समय सक्रिय रहने वाले एआरटीओ की भी इन बसों पर नजर नहीं पड़ रही है। सूत्रों की मानें बिहार से कुशीनगर के रास्ते लंबी दूरी की चलने वाले ट्रैवल एजेंसी की बसों का परमिट नहीं है, लेकिन विभागीय सेटिंग से ऐसी 40 से अधिक बसे जिले से प्रतिदिन गुजरती हैं। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र से हाईवे के रास्ते बिहार जाने वाले प्राइवेट बस के चालक व परिचालक मनमानी करते हुए यात्रियों को बस की छत पर बैठा कर यात्रा कराते हैं। मंगलवार की दोपहर हाईवे के रास्ते बिहार जा रही एक बस की छत पर कुछ यात्री बैठ कर तो कुछ सो कर यात्रा कर रहे थे। कुंभ व त्योहारों का सीजन होने के कारण गोरखपुर से बिहार के बथना, बलथरी, कुचायकोट, सासामूसा आदि स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों को बस चालक छत पर बैठा कर यात्रा करा रहे थे।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि बिहार से संचालित होने वाले निजी बसों के मालिक गोरखपुर सहित जिले के परिवहन विभाग के जिम्मेदारों से तालमेल बैठा कर बसों का संचालन कराते हैं, इसलिए जिम्मेदार कार्रवाई से परहेज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि बस की छत पर यात्रियों को बैठाना गलत है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed