फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Danger of cutting in the courtroom

घटते-बढ़ते जलस्तर से कचहरी टोले मे कटान का खतरा

Sat, 06 Aug 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Danger of cutting in the courtroom
कचहरी टोले में घरों से सटकर बह रही है गण्डक नदी। - फोटो : KUSHINAGAR
बाढ़ की समस्या
विज्ञापन

गंडक नदी
कुशीनगर न्यूज
घटते-बढ़ते जलस्तर से कचहरी टोले मे कटान का खतरा
तक कई जगहों पर बांध से टकराकर बह रही गंडक नदी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। गंडक नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर से अहिरौलीदान के कचहरी टोला पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं।
वाल्मीकि नगर बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के कारण एपी तटबंध के हर हिस्से पर कटान का खतरा बना हुआ है। क्योंकि गंडक नदी पिपराघाट से अहिरौलीदान तक कई जगहों पर बांध से टकराती हुई बह रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2017 के पहले अहिरौलीदान का कचहरी टोला ानी आबादी वाला गांव था। वर्ष 2017 में गंडक नदी के कटान की चपेट में आने से तीन चौथाई हिस्सा नदी में समा गया। उसमे धुरंधर सिंह की बहुमंजिली इमारत के साथ उनका हथिसार भी कटान की भेंट चढ़ गया था। पूर्व प्रधान श्रीकिशुन सिंह, बलिस्टर सिंह, नंदकिशोर सिंह, रामाज्ञा सिंह, शिवजी सिंह, रामनरेश सिंह, गया सिंह, अंबिका सिंह, बिंदेश्वरी सिंह सहित 150 से अधिक लोगों के मकान नदी में समा गए थे।
विज्ञापन

इस बार भी गंडक नदी का डिस्चार्ज पिछले तीन-चार दिनों से दो से तीन लाख क्यूसेक के बीच में बना हुआ है। इससे कचहरी टोला में बांध के किनारे अवशेष के रूप में बचे 12-15 मकानों पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। क्योकि यहां नदी भले ही बांध से दूर है, लेकिन इन घरों से सटकर बह रही है। बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी का कहना है कि पूरे बांध की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed