{"_id":"632a07941a0421227e19be79","slug":"dancers-dance-heavily-49-sued-four-soldiers-suspended-kushinagar-news-gkp451198698","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पड़ा नर्तकियों का ठुमका, 49 पर मुकदमा, चार सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पड़ा नर्तकियों का ठुमका, 49 पर मुकदमा, चार सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

सलेमगढ़ (कुशीनगर)। तरयासुजान क्षेत्र के तिनफेड़ियां के डोल मेले में नर्तकियों के ठुमके का लुत्फ उठाना भारी पड़ गया। गीतों और नृत्य से अश्लीलता फैलाने के आरोप में आयोजन समिति के जिम्मेदारों व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नौ नामजद और 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अश्लीलता रोकने में नाकाम रहने के आरोप में एसपी ने मेले में ड्यूटी पर मुस्तैद रहे चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, तिनफेड़ियां में दो दिवसीय डोल मेला का आयोजन किया गया था। रविवार की रात और सोमवार को दिन में आयोजित डोल मेले में आयोजनों ने डांस पार्टी का कार्यक्रम कराया। आरोप है कि इस दौरान नर्तकियां अश्लील गानों पर नृत्य करके लोगों को रिझा रही थीं। इसमें बज रहे गाने से समाज में अश्लीलता फैल रही थी। नर्तकियों के डांस का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी धवल जायसवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी की सख्ती पर तिनफेड़ियां चौकी प्रभारी निरंजन राय ने तहरीर दी। उन्होंने मेला समिति के अभय खरवार, राजन कुमार, पंकज, अरुण बरनवाल, निरंजन पासवान, पप्पू पांडेय, शैलेश यादव, अशोक यादव, राजू ब्याहुत और चालीस अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है। तहरीर में लिखा गया है कि ऐसे आयोजन और कार्यक्रम से आसपास के लोगों, राहगीरों की भावनाएं आहत हो रही थी। समाज में अश्लीलता फैल रही थी।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि मेले में पुलिसकर्मियों के सामने ही अश्लील गानों पर नर्तकियां डांस कर रही थीं। लोगों के अनुसार, अश्लीलता रोकने के बजाय, कुछ पुलिसकर्मी खुद भीड़ का हिस्सा बनकर नर्तकियों के ठुमके का लुत्फ उठा रहे थे। वायरल वीडियो में यह नजारा भी दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने पर सोमवार की रात एसपी धवल जायसवाल ने सिपाही सुमित सिंह, अभिषेक राय, राकेश सिंह और अनिल यादव को निलंबित कर दिया था। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि मेले में किसी तरह की अश्लीलता फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। सिपाहियों ने इस निर्देश का उल्लंघन करते हुए लापरवाही बरती। इस लिए उन पर भी कार्रवाई की गई है।