{"_id":"67b62c55650847592c099d3f","slug":"dancer-dies-in-wedding-procession-10-detained-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-132421-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरात में डांसर की मौत, 10 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरात में डांसर की मौत, 10 हिरासत में
Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। महराजगंज जिले से आई बरात में डांस कर रहे एक युवक की मंगलवार की रात मौत हो गई। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंड-बाजा वाहन को कब्जे ले लिया। वहीं दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर सुबह थाने में किन्नर समाज के लोग पहुंच गए और डांसर के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डांसर के सीने पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मंदिर वार्ड में महराजगंज जनपद के सेंदुरिया थाना के ग्राम सभा मोहनापुर से बीती रात बरात आई थी। इसकी व्यवस्था कस्बे के एक मैरिज हाॅल में थी। बरात सुभाष चौक से तैयार होकर निकली। इसमें महराजगंज के भिटौली बाजार के विनायक ब्रास बैंड को बुक कराया गया था। इसमें महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली ग्राम सभा सराय खोटहा उर्फ लखराज के 22 वर्षीय अमित उर्फ गोलू पुत्र राजेश साहनी डांसर था। बैंड बाजा के साथ डांस करते हुए बरातियों के साथ रात करीब 11 बजे सुभाष चौक पहुंचा था कि अचानक गिरकर अचेता हो गया। इस दाैरान बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग उसे कप्तानगंज सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी होने पर डांसर के बाबा और किन्नर समाज के लोग कप्तानगंज थाने पहुंचे और बैंड-बाजा पार्टी में शामिल लोगों और दूसरे डांसर पर हत्या का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने समझा-बुझाकर किन्नर समाज के लोगों को शांत कराया। डांसर अमित भिटौली गांव में रहता था। कप्तानगंज थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि डांस करने के दौरान अचानक गिरकर डांसर की मौत हुई। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। पूछताछ की जा रही है।