{"_id":"625b0045479ed03db11e7144","slug":"cylinder-blast-kushinagar-news-gkp4335991152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, गांव के दस घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, गांव के दस घर जले
विज्ञापन
खड्डा थाना क्षेत्र के लखुई गांव में रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने के बाद जलती झोपड़ी। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, गांव के दस घर जले
- घर में हल्दी रस्म की चल रही थी तैयारी
- घर में रखा शादी का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। हल्दी रस्म के दिन लखुई गांव के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गई। इसके चपेट में आने से अगल-बगल के दस से अधिक घर जल गए। लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम लखुई के हसनू टोला निवासी जनकधारी कुशवाहा के घर रविवार को बरात आने है। शनिवार को लड़की की हल्दी रस्म की तैयारी चल रही थी। शाम को घर में गैस सिलेंडर से भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर का पाइप फट गया, जिससे आग लग गई। घर वाले किसी तरह बाहर निकले, अभी लोग कुछ करते तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। अभी गांव के कुछ लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने जयंत्री कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, मोतीलाल, नगीना, सद्दाम समेत करीब दस घर को अपने चपेट में ले लिया। इन घर में रखा चार सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके चलते पूरा गांव दहल गया। फायर ब्रिगेड के समय से नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन शादी वाले घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।