{"_id":"6667879f493f509bbe01b7e4","slug":"cyclist-teenager-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118073-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए साइकिल सवार किशोर की मौत
Tue, 11 Jun 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव सुबुधिया खुर्द के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से साइकिल सवार 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुबुधिया खुर्द निवासी राजेश चौहान का पुत्र आर्यन चौहान रविवार को देर शाम गांव के पास कब्रिस्तान जाने वाली सड़क पर साइकिल चला रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।