फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cyclist dies due to collision with tempo

Kushinagar News: टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Fri, 02 Aug 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to collision with tempo
अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पिपराइच-परतावल मार्ग पर पकड़ी चौराहे के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव लखिमा निवासी चंद्रभान पांडेय (60) किसी काम से साइकिल से पकड़ी चौराहे पर गए थे। जैसे ही वह पिपराइच-परतावल मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो परतावल की तरफ से आ रही एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। इसके कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए। डॉक्टर ने चंद्रभान पांडेय को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज में ही शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed