{"_id":"674e1e8b3bf4db9c980d2d56","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-laden-with-sugarcane-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-127513-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
जानकीनगर। जानकीनगर-टेकुआटार मार्ग पर पथरदेवा चौराहे पर रविवार की देर शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
कसया थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राॅली पर गन्ना लादकर क्रशर पर गिराने जा रहा था। कसया थाना क्षेत्र के पथरदेवा चौराहे पर अहिरौली गांव के ही निवासी 42 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रामजीत शर्मा ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव आया। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी कौशल्या, बेटा सन्नी व विशाल का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद