{"_id":"662d62ca28642f21b307c556","slug":"current-will-flow-in-baravarajapakad-132-kva-line-today-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116055-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरवाराजापाकड़ 132 केवीए लाइन में आज प्रवाहित होगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरवाराजापाकड़ 132 केवीए लाइन में आज प्रवाहित होगा करंट
Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र बरवाराजापाकड़ से पडरौना 132 केवीए उपकेंद्र के बनाई गई नई 132 केवीए हाईटेंशन लाइन को विभाग रविवार को ऊर्जीकृत करेगा। पारेषण खंड ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए लाइन के गुजरने वाले गांव के ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है। यह हाइटेंशन लाइन जनपद के बरवाराजापाकड़, दुमही, धर्मपुर पर्वत, विजयपुर उत्तर पट्टी, ठाडीभार, शाहपुर, जंगल घोरठ, जंगल पिपरासी, पचफेड़ा, शुक्लपट्टी, सिकटा, घोरघटिया, कठकुइयां क्षेत्र, शिवराजपुर, जंगल बनबीरपुर, शेखटोलिया, कटनवार, जंगल अमवा, शेखपुरा, जंगल बेलवा, खिड़किया रोड, पड़रौना से होकर गुजर रही है। विद्युत पारेषण खंड के उपखंड अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से जेई सागर कुमार ने बताया कि उक्त लाइन इसके 27 मीटर चौड़े कारीडोर में एवं आस-पास मकान व बगीचे में गाय, भैंस, बकरी आदि न बांधे व अवैध निर्माण न करें। कोई ऐसी ऊंची वस्तु को लाईन के नीचे से न गुजारे जिससे कि जान-माल का खतरा हो।
-- -- -
साइबर ठगी के शिकार हुए सात लोगों का 6.19 लाख हुआ वापस
पडरौना। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाने की टीम ने जालसाजी के शिकार हुए सात पीड़ितों का 6.19 लाख रुपये बैंक खाते में वापस कराया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि घनश्याम कुमार पांडेय हफुआ जीवन थाना तरया सुजान से पांच लाख, प्रदीप कुमार गांव पकड़ी बुजुर्ग थाना रविंद्रनगर धूस का 40 हजार, सुरेंद्र निवासी सुखईथाना नेबुआ नौरंगिया का 29,900, धर्मेंद्र कुमार निवासी डूमरभार थाना रविंद्रनगर धूस का 24,544, विनंजय शर्मा निवासी भगवानपुर थाना तरयासुजान का 12,000, महबूब अली निवासी लोहेपार मल्ल थाना कप्तानगंज का 8,250, रंजीत चौधरी निवासी खैरी पिपरा थाना नेबुआ नौरंगिया का 4,000 साइबर टीम ने बैंक खाते में वापस कराया है।