{"_id":"5acbb3974f1c1bc66b8b49ac","slug":"cultural-programs-frome-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों ने मन मोहा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। जंगल अमवा गांव में संचालित जीपीजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति की।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीडीओ देवीदास और विशिष्ट अतिथि सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की। विद्यालय की छात्रा अंकिता एवं अन्य ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। उसके बाद मानवी शर्मा सहित अन्य छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सीडीओ देवीदास ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेनी चाहिए। नितेश प्रताप सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी का दायित्व है। बेटियां समाज में कहीं पीछे नहीं हैं। इन्हें शिक्षित करने की जरुरत है। कक्षा एक के छात्र सन्नी चौहान को साइकिल व कक्षा 2 के संदीप चौहान व संध्या कुशवाहा को पंखा पुरस्कार के रूप में दिया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल देकर उत्साहवर्द्घन किया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रणजीत कुशवाहा ने आए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक गिरिजाशंकर गुप्त, मनीष जायसवाल, महिला थाने की एसओ विभा पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, मन्नू सिंह चंदेल, डॉक्टर कुर्बान अली, कन्हैया सिंह, सुनील गुप्ता, राहुल गुप्त, गोपाल प्रसाद गुप्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।