फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cultural activity organized

Kushinagar News: बुद्ध जयंती की तैयारी पर हुई चर्चा, पांच मई को निकाली जाएगी प्रभात फेरी

Mon, 17 Apr 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 17 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
cultural activity organized
कुशीनगर म्यामांर बुद्ध विहार में बुद्ध जयंती को लेकर बैठक करते भिक्षु संघ व आयोजन समिति।संवाद
कसया। कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार मंदिर परिसर में रविवार को कुशीनगर भिक्षु संघ की बैठक हुई। इसमें 2567वीं पावन बुद्ध जयंती की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने कहा कि कुशीनगर में पावनी वैशाख पूर्णिमा पर दो दिवसीय बुद्ध जयंती मनाई जाएगी है। इसमें चार मई की शाम चार बजे मुख्य मंदिर में विशेष पूजा की जाएगी। पांच मई की सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

महापरिनिर्वाण मंदिर में सूत्र पाठ, पूजा वंदना के बाद बुद्ध जयंती शोभा रथ यात्रा मंदिर भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा मंदिर से निकलकर कसया गांधी चौक, गोला बाजार होते हुए ओवरब्रिज से रामाभार स्तूप पहुंचेगी, जहां विशेष पूजा कर वर्मी मंदिर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में सभी मंदिर एवं मोनास्ट्री की तरफ से झांकियां भी शामिल होंगी। बैठक का संचालन रामनगीना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भंते महेंद्र, भंते अशोक, भंते डॉ. नंद रतन, भिक्षुणी धम्म नयना, भंते सागर, भंते उपाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed