{"_id":"683f4a660c0e861a910fb1ec","slug":"crpf-officer-demanded-85-thousand-rupees-shopkeeper-saved-due-to-alertness-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138733-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीआरपीएफ अधिकारी बता मांगे 85 हजार, सतर्कता से बचा दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीआरपीएफ अधिकारी बता मांगे 85 हजार, सतर्कता से बचा दुकानदार
Wed, 04 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। मैसेंजर पर आपके किसी जानने वाले का संदेश आए तो सावधान हो जाइए। पहले सत्यता जांच लीजिए नहीं तो साइबर ठगी के शिकार हो जाएंगे। इसी तरीके से एक परिचित पुलिस अधिकारी के नाम से मैसेज कर युवक को ठगने की कोशिश की गई।
खड्डा कस्बे के दुकानदार लालसाहब जायसवाल के पास परिचित पुलिस इंपेक्टर जो दूसरे जनपद में तैनात हैं उनकी फोटो लगे मैसेंजर अकाउंट से मैसेज आया कि एक सीआरपीएफ अधिकारी उनके दोस्त हैं। उनको कुछ जरूरत है वे फोन करेंगे तो मदद कर देना।
लाल साहब ने उस मैसेज को असली समझ लिया तथा अपना नंबर साझा कर दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति अपना परिचय संतोष कुमार सीआरपीएफ अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर कश्मीर हो गया है, उसके पास सामान है जो आधे दाम पर बेचना चाहते है, सामान सरकारी गाड़ी से खरीदने वाले के घर तक फ्री में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही साइकिल, फ्रीज, वाशिंग मशीन, सोफा सेट, अलमारी सहित तमाम सामान का फोटो भी भेजा। सभी का मूल्य 85 हजार रुपये बताया।
लाल साहब ने यह सभी बात को सही समझते हुए सोचा की यह सामान हमारे काम का नहीं है, इसलिए एक दूसरे परिचित पुलिस अधिकारी को खरीदने के लिए कहा। यह सुनते ही उक्त अधिकारी ने इसे फ्राड बताते हुए तुरंत सचेत किया।