फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds of devotees throng Kulukula Devi Temple.

Kushinagar News: कुलकुला देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 30 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees throng Kulukula Devi Temple.
मां कुलकुला देवी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धांलु ।संवाद
रहसू बाजार। क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर गांव में कुलकुला देवी स्थान पर चल रहे पारंपरिक मेले में इन दिनों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बिना छत वाली मां के नाम से प्रसिद्ध इस स्थान की महिमा का वर्णन पौराणिक धर्मग्रंथों में भी है। रविवार को क्षेत्र के नदवाविशुनपुर, रहसू जनोबी पट्टी, सिसई, नरायनपुर, धनीपट्टी, प्रेमवलिया, मल्लूडीह, जोकवा बाजार, मधुरिया, महुआपाटन, हरैया, कनकपुरा, धौरहरा आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाई। भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

चैत नवरात्रि के बाद एक माह तक चलने वाले इस मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने दुकानें सजाई हैं। लोगों ने घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी की। शील-पत्थर, मिट्टी के बर्तन तथा खेती-किसानी के उपकरण की बिक्री हो रही है। यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आ रहे हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed