फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds in trains and buses show no signs of thinning; passengers are distressed.

Kushinagar News: ट्रेनों व बसों में नहीं कम हो रही भीड़, यात्री परेशान

Tue, 17 Mar 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Crowds in trains and buses show no signs of thinning; passengers are distressed.
खलीलाबाद में बस में सवार होते लोग। संवाद
संतकबीरनगर। होली का त्योहार बीतने के बाद परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों को हटा दिया है। ऐसे में वापसी करने वाले यात्री खासे परेशान हैं। वजह यह है कि ट्रेनों व बसों में भीड़ कम नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को सफर में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


होली को देखते हुए परिवहन निगम ने विभिन्न रूटों पर 50 अतिरिक्त बसें चलाई थीं। यह बसें अब रूटों पर नहीं हैं। इसके साथ ही इस समय सहालग और ईद आ गई है। ऐसे में ट्रेनों व बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग मजबूरी में जनरल कोच में सफर कर रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी प्रकार की स्थिति खलीलाबाद बस स्टॉप सेंटर पर भी देखने को मिल रहा है। यहां भी बड़ी संख्या में यात्री सफर के लिए पहुंच रहे हैं। लोकल रूटों पर भी बसों की कमी बनी हुई है। ऐसे में लोग प्राइवेट वाहनों से आने- जाने को मजबूर है। साथ ही अधिक किराया भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद बस स्टॉप सेंटर पर मिले दीनदयाल, रामकुमार आदि ने बताया कि दिल्ली जाना है। भीड़ अधिक होने से परेशान होना पड़ रहा है।
0
यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बस चालकों को निर्देश दिए गए है कि बसों को मेंहदावल बाईपास पर ही खड़ा करें। लोकल रूटों के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed