फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowd will reduce at the medicine counter of the medical college, Amrit Pharmacy will open

Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज के दवा काउंटर पर कम होगी भीड़, खुलेगी अमृत फार्मेसी

Sun, 07 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd will reduce at the medicine counter of the medical college, Amrit Pharmacy will open
पडरौना। मेडिकल काॅलेज में जल्द ही दवा लेने के लिए लगने वाली भीड़ कम होने की उम्मीद है। यहां अमृत फार्मेसी की व्यवस्था बनाई जाएगी। यह जन औषधि केंद्र के तरह से ही काम करेगी।
विज्ञापन

इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। अभी मेडिकल कालेज में दवा काउंटर से दवा लेने में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को दो से तीन घंटा लग जाता है, लेकिन इस अमृत फार्मेसी खुल जाने से यहां भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि मेडिकल कालेज की ओपीडी में प्रतिदिन 1700 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसलिए यहां दवा काउंटर व जनऔषधि केंद्र पर अधिक भीड़ लग जाती है। इसमें मरीजों को दवा लेने में समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से सभी बडे़ अस्पतालों, मेडिकल कालेज में अमृत फार्मेसी की व्यवस्था बनाई गई है। बीते दिनों यहां भी उनके सदस्य आए थे। जिन्हें जरूरी प्रपोजल तैयार कर देने के लिए कहा गया है। प्रपोजल के अनुसार उच्चाधिकारियों से सहमति मांगी जाएगी।

सहमति मिलने के बाद यहां अमृत फार्मेसी खोली जाएगी। यह जनऔषधि केंद्र के तर्ज पर कार्य करेंगी और मरीजों को राहत मिलेगा।
मेडिकल कालेज में दवा काउंटर पर कतार में खडे़ रमेश ने कहा कि दवा लेने में बहुत परेशानी होती है। लेकिन अमृत फार्मेस से जब दवा मिलना शुरू हो जाएगी तो मरीजों को भीड़ से निजात मिल सकेगी। समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed