{"_id":"653d52c81dee9d6a9304a7f3","slug":"crop-of-disabled-people-harvested-in-presence-of-revenue-and-police-team-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6850-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में कटी दिव्यांग की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में कटी दिव्यांग की फसल
Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद के निर्देश पर पहुंची राजस्व और तरयासुजान पुलिस टीम की मौजूदगी में शनिवार को एक दिव्यांग की फसल की कटाई हुई। पीड़ित दिव्यांग ने बीते बृहस्पतिवार एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी दिव्यांग श्रीराम ने एसडीएम से शिकायती की थी कि उनका पड़ोसी से भूमि विवाद है। इसके चलते विवादित भूमि पर पक कर तैयार धान की फसल विपक्षी जानबूझ कर काटने नहीं दे रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व और पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को मौके पर पहुंची राजस्व व तरयासुजान पुलिस टीम ने दिव्यांग श्रीराम की फसल कटवा दी।