फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crocodile visible in main western Gandak canal for four days

Kushinagar News: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में चार दिन से दिख रहा घड़ियाल

Wed, 11 Oct 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Crocodile visible in main western Gandak canal for four days
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एकडंगा गांव के पास दिखा घड़ियाल। स्रोत-साेशल मीडिया
- नहर में पानी अधिक है, वन विभाग बनाए हुए है नजर
विज्ञापन


खड्डा। गंडक नदी से निकली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पहुंचा इन दिनों घड़ियाल देखा जा रहा है। वह चार दिनों से नहर में देखा जा रहा है। मंगलवार को भी इसे देखा गया। वन विभाग नजर बनाए हुए है और लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। गंडक नदी में घड़ियालों को संरक्षित करने का कार्यक्रम वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की ओर से चलाया जा रहा है।

महराजगंज और कुशीनगर से होकर गुजरने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर व विहार में स्थित तिरहुत कैनाल भारत-नेपाल सीमा स्थित वाल्मीकि गंडक बैराज के पास से निकलती है। इसी पानी के रास्ते घड़ियाल व मगरमच्छ चले आते हैं। बताते चलें कि घड़ियाल व मगरमच्छ दोनों अलग अलग प्रजाति है। दोनों के स्वभाव में अंतर है। घड़ियाल मानव को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, जबकि मगरमच्छ काफी खतरनाक होते हैं। लगभग चार दिन पहले खड्डा क्षेत्र के गुलहरिया गांव के पास नहर में घड़ियाल को लोगों ने देखा था। मंगलवार को भी उसे नहर में बंजारीपट्टी गांव के पास देखा गया। उल्लेखनीय है कि नदी से नहर के रास्ते तथा बरसाती नाले के रास्ते मगरमच्छ रिहाइशी इलाके में पहुंच जाते हैं। इस संबंध में डिप्टी रेंजर अमित कुमार तिवारी का कहना है कि चार दिन पहले नहर में घड़ियाल देखा गया था। नहर में पानी ज्यादा है। नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed