{"_id":"64caa22a36b169f65808cef4","slug":"crocodile-swalooed-man-kushinagar-news-c-7-1-gkp1031-260438-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शौच करने गए युवक को नहर में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शौच करने गए युवक को नहर में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 03 Aug 2023 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:16 AM IST
सार
सुकरौली गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज गांव से सटे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर बुधवार को दिन में करीब दो बजे शौच करने गया था। युवक नहर के नजदीक पहुंचा तो झाड़ियों में छिपा मगरमच्छ युवक को पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन
कुशीनगर समाचार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में शौच करने गए युवक को मगरमच्छ नहर में खींच ले गया। गांव वालों की मदद से पुलिस और वन विभाग की टीम युवक को ढूंढने में जुटी है। पानी का बहाव तेज होने के कारण पता नहीं चल सका है। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव निवासी 22 वर्षीय मनोज गांव से सटे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर बुधवार को दिन में करीब दो बजे शौच करने गया था। युवक नहर के नजदीक पहुंचा तो झाड़ियों में छिपा मगरमच्छ युवक को पानी में खींच ले गया। कुछ दूरी पर काम कर रहे घुठन ने यह देखकर शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में हादसा: बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
कुछ देर बाद पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने नहर में जाल से घेरेबंदी कराई और नाव के जरिए युवक की तलाश शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ युवक को निगल गया।
देर शाम तक नहर किनारे लोगों की भीड़ जमी रही और तलाश जारी थी। इस घटना सेे नहर किनारे बसे गांवों में वाले दहशत में आ गए हैं। दरोगा अखिलेश सिंह ने बताया कि नहर में नावाें के जरिए तलाश की जा रही है। अब तक युवक का पता नहीं चल सका है।
देर शाम तक नहर किनारे लोगों की भीड़ जमी रही और तलाश जारी थी। इस घटना सेे नहर किनारे बसे गांवों में वाले दहशत में आ गए हैं। दरोगा अखिलेश सिंह ने बताया कि नहर में नावाें के जरिए तलाश की जा रही है। अब तक युवक का पता नहीं चल सका है।