{"_id":"66469c9f477bfc8edb00d854","slug":"crocodile-reached-the-populated-area-rescue-team-released-it-in-the-river-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116904-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने नदी में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आबादी में पहुंचा मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने नदी में छोड़ा
Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 May 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव में पहुंचा मगरमच्छ।
खड्डा। गंडक नदी से निकलकर मगरमच्छ बुधवार की रात क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव में पहुंच गया। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे पकड़कर नदी में छोड़ दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार की सुबह मदन भारती की झोपड़ी में मगरमच्छ को देख परिवार वाले शोर मचाने लगे। गांव के आनंद सिंह की सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित नदी में छोड़ा। डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि गंडक नदी में घडि़याल व मगरमच्छों का अधिवास है। नदी से निकलकर ये जीव खड्डा क्षेत्र के नाला व अन्य जलस्रोतों में पहुंच जाते हैं। उसमें वे भटककर रिहायशी इलाके में आ जाते हैं। मगरमच्छ पानी व जमीन दोनों जगह आसानी से चल सकते हैं। यदि ये दिखाई दें, तो सतर्क रहने की जरूरत है।