फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   criminals looted car

Kushinagar News: बाइकसवार बदमाशों ने दिनदहाड़े रिवाल्वर दिखाकर लूटी कार, दो घंटे में बरामद

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
criminals looted car
रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा कुटी के समीप से लुटी गई कार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र
फोटो है।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहां कुटी के पास हुई वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकाेला (कुशीनगर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से मरीज लेकर आए चालक को लौटते समय रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर बगहां कुटी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। उसके बाद रिवाल्वर दिखाकर कार लूट ली और भाग गए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
गोरखपुर निवासी चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन के बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस की तत्परता के चलते नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास कार बरामद कर ली गई। लुटेरे कार छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निकट गोरखपुर के रहने वाले कार चालक अब्दुल राजी ने बताया कि उसकी कार बुक कराकर संदीप रावत रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव के सहजौली टोला अपने घर आए थे। संदीप रावत अपनी मां का मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे थे। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद सुबह इस कार को बुक कराकर लाए थे। संदीप और उनकी मां को छोड़ने के बाद चालक अकेले गाड़ी लेकर रामकोला-कप्तानगंज मार्ग से वापस जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर बगहां कुटी के पास बाइकसवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रिवाल्वर के बल पर कार को लूट लिया और भाग गए। चालक ने सूचना रामकोला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस की सक्रियता और जगह-जगह तलाशी शुरू हो जाने के कारण लुटेरे कार को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास कार को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दो घंटे में ही कार को ढूंढकर उसे चालक को सौंप दिया।


लुटेरों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

चालक अब्दुल राजी ने बताया कि सुबह करीब दस बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। चिल्लाकर गाड़ी को रुकवाया और असलहा कनपटी पर सटा दिया। उसके बाद कार का फाटक खोलवाकर अंदर बैठ गए। कुछ दूर आगे बढ़ने पर अब्दुल कार का फाटक खोलकर कूद गया और घटना की सूचना पुलिस को दी। रामकोला थाने के एसआई मृत्युंजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों की तलाशी शुरू करा दी। उसके बाद पूछताछ के लिए संदीप रावत के घर भी गए। सड़क के किनारे एक व्यक्ति के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी फुटेज तलाशे, ताकि लुटेरों के बारे में कोई और जानकारी मिल सके।



सिरसिया गांव के पास बरामद हुई कार
रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहां गांव के पास लूटी गई कार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास बरामद हुई। वह सड़क के किनारे लावारिस हाल में खड़ी थी। पुलिस कार को लेकर रामकोला थाने पहुंची। तब जाकर पुलिस को राहत मिली। इस मामले में पुलिस चालक से और जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed