{"_id":"5a36b9284f1c1bc9678c26eb","slug":"youth-death-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। एनएच स्थित हेतिमपुर के निकट दो वाहनों की टक्कर में मालवाहक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार की देर रात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले के थाना व ग्राम केसरिया के कदम चौक निवासी संतोष यादव (40) एक मालवाहक वाहन से खलीलाबाद बाजार करने जा रहे थे। शनिवार की रात करीब 12 बजे हेतिमपुर में सरदार ढाबा के निकट गन्ना लदी एक ट्राली में पीछे से टक्कर हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल संतोष को सीएचसी कसया लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, हालांकि दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक वाहन में सवार और कई लोगों को भी चोटें आई।
इस बावत एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से मालवाहक वाहन की टक्कर मारने से दुर्घटना हुई है। मृतक के भाई रामजन कुमार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
इस बावत एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से मालवाहक वाहन की टक्कर मारने से दुर्घटना हुई है। मृतक के भाई रामजन कुमार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन