फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Young man killed in a road accident, the bus fire

सड़क हादसे में युवक की मौत, बस में आग लगी

Sat, 10 Oct 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी/फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में चौहानपट्टी गांव के सामने स्थित पेट्रोलपंप से पेट्रोल लेकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

बाइक बस में फंस जाने की वजह से युवक लगभग 500 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद बस के नीचे फंसी बाइक को घिसटते हुए लेकर चालक कसया थानाक्षेत्र के घाघीपुल के पार चला गया।
विज्ञापन

इसी बीच बस के नीचे आग लग गई तो सवारियों ने शोर मचाना शुरू किया। बस रोकने के बाद चालक भाग गया। जबकि बस में बैठे लोग भी आनन-फानन में उतरकर भाग कर अपनी जान बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। हालांकि बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सरैया महंतपट्टी के रहने वाले अजय मिश्रा उम्र 35 वर्ष चौहानपट्टी पेट्रोलपंप से पेट्रोल लेकर शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे घर आ रहे थे।
इसी बीच मधुरिया इंटर कॉलेज के सामने फाजिलनगर से कसया की ओर आ रही रोडवेज की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई और अजय लगभग 500 मीटर तक घिसटते चले गए।
जबकि बस में फंसी बाइक को घिसटते हुए चालक घाघी नदी के उस पार लेकर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक बस के नीचे फंसी बाइक की टंकी में आग लग चुकी थी और उसमें से लपटें निकल रही थीं।
उसी से बस में आग लग गई। उधर बस जला दिए जाने की अफवाह पर प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ विनय सिंह के अलावा एसओ पटहेरवा, एसओ तुर्कपट्टी, एसओ कुबेरस्थान और एसओ विशुनपुरा पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई और बस में लगी बुझाई। उधर सड़क पर गिरे बाइक सवार अजय को लेकर गांववाले सीएचसी पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीओ विनय सिंह का कहना है कि बस में आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed