{"_id":"6fd706360564054ed6e9241334ea505f","slug":"woman-injured-from-bludgeon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर महिला को लाठियों से पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर महिला को लाठियों से पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी गांव में बुधवार को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इस गांव की निवासी चालीस वर्षीया अमिरून नेशा अपने खेत में काम कर रही थीं। वह खेत से मोथा निकाल कर बाहर सड़क पर रख रही थीं।
गांव के ही एक परिवार के लोगों को यह ठीक नहीं लगा। इस बात को लेकर महिला से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
घायल महिला को परिजनों ने रामकोला सीएचसी पर भर्ती कराया। वहीं घायल महिला ने मारपीट करने के आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।