फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two accused, including a minor, arrested for the murder of a young man.

Delhi News: युवक की हत्या में नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े

Wed, 16 Sep 2026 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Two accused, including a minor, arrested for the murder of a young man.
नई दिल्ली। केशवपुरम में माचिस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या और दूसरे को घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि 15 सितंबर को भवानी (30) और आशा राम (32) कन्हैया नगर में थे। इसी दौरान तीन लड़कों ने उनसे सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। माचिस देने से इन्कार करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद तीनों लड़कों ने भवानी और आशा राम पर हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भवानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नॉर्थ-वेस्ट जिले की उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान वजीरपुर की जेजे कॉलोनी निवासी नरेश बहादुर उर्फ नेपाली और तरुण के रूप में हुई है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, नरेश ने चाकू से हमला किया था, जबकि तरुण और नाबालिग ने हाथापाई की। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed