{"_id":"6aaaaa2a97af08745f00243f","slug":"goods-worth-lakhs-including-a-printer-and-an-lcd-stolen-from-the-village-secretariat-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101275-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्राम सचिवालय से प्रिंटर, एलसीडी समेत लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्राम सचिवालय से प्रिंटर, एलसीडी समेत लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
-धानावास गांव में वारदात, शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। खंड के धानावास गांव में चोरों ने ग्राम सचिवालय को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात 14 सितंबर की रात की बताई जा रही है। चोर सचिवालय से कलर प्रिंटर, एलसीडी, डबल बैटरी इन्वर्टर, करीब 25 कुर्सियां और तीन साइन बोर्ड समेत अन्य सामान ले गए।
धानावास ग्राम पंचायत के सरपंच नवीन कुमार ने 15 सितंबर को फर्रुखनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्राम सचिवालय में रखा सामान पंचायत के रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल किया जाता था। चोरी के बाद पंचायत के कामकाज के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान भी प्रभावित हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305 और 331(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब सचिवालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए भी जांच कर रही है।