{"_id":"573a0dcd4f1c1bf815ac7c3b","slug":"woman-died-in-the-accident-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, दो लोग जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में महिला की मौत, दो लोग जख्मी
कुशीनगर
Updated Mon, 16 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। थानाक्षेत्र के कसया-धुरिया मार्ग पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल के सामने सोमवार को चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक पर सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जबकि बाइक पर सवार आठ माह की बच्ची को खरोच तक नहीं आई।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। सोमवार को कसया-धुरिया मार्ग पर दोपहर बाद थानाक्षेत्र तरकुलवां के गांव सोहनरिया निवासी 53 वर्षीया परमेश्वरी देवी पत्नी मोहन, 16 वर्षीया शांति पुत्री मोहन, 19 वर्षीय दीपक और एक आठ माह की बच्ची बाइक पर सवार होकर तेतरिया से कसया की तरफ आ रहे थे। इसी बीच सड़क पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बाइक की टक्कर हो गई।
इससे परमेश्वरी, शांति और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक पर सवार आठ माह की बच्ची साफ बच गई। पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कसया भेजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कर गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय परमेश्वरी की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि परमेश्वरी तेतरिया स्थित मायके में आई थी। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि परमेश्वरी के परिवार के लोगों की तरफ दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। वहीं शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस चार पहिया वाहन के चालक की तलाश कर रही है।