फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman died in road accident

सड़क हादसे में युवती की मौत

Mon, 21 Mar 2016 12:17 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 21 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman died in road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली क्षेत्र के बल्डीहा पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात करीब 12 बजे हाइवे पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन परिवार के लोगों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव घर वालों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गांव डुमरी निवासी अली हसन अपनी पुत्री 20 वर्षीय साहिदा परवीन को साथ लेकर बाइक से हाटा कोतवाली के गांव ढाढ़ा में रहने वाले रिश्तेदार के  घर आए हुए थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात 11:30 बजे के बाद वह वापस लौट रहे थे। हाइवे पर बल्डीहा पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवाब बाप-बेटी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे चार पहिया वाहन ने उसकी बेटी को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत गई। जबकि बाइक चला रहे पिता को मामूली चोर्टें आइं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हादसे के बाद पास स्थित पेट्रोल पंप और ढाबे पर मौजूद लोग वहां पहुंच गए। घटना से कुछ देर तक हाइवे पर आवागमन बंद हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर हाइवे पर आवागमन चालू कराया।


युवती के घर से अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कहने लगे। परिवार के लोगों की मांग पर पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही उन्हें सौंप दिया गया। वहीं हादसे के बाद दो वाहनों के चालक फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed