{"_id":"39c3e41b089ffdbc64d4b8dd4ef87078","slug":"two-people-killed-in-accidents-a-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो लोगों की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। हाइवे पर बुधवार की रात में अलग-अलग हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने एक मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीवान जिले के बढे़रिया थानाक्षेत्र के सावना गांव निवासी शंकर साहू अपने पौत्र कुंदन के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे।
इसी बीच पटहेरिया के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में कुंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शंकर की इलाज के दौरान रात में फाजिलनगर सीएचसी में मौत हो गई। शंकर के बेटे विशुनदेव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इसी तरह पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम मतलुकछापर निवासी बलदेव दुबे समउर मोड़ पर स्थित अपने मकान पर जा रहे थे। इसी बीच फाजिलनगर की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।