{"_id":"58de975f4f1c1b0f4063d8d2","slug":"two-groups-in-tension-for-flag","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडा लगाने की बात पर माहौल गरम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झंडा लगाने की बात पर माहौल गरम
kushinagar
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर।
शहीद बाबा के स्थान पर दो अप्रैल को लगने वाले मेले के दौरान भगवा झंडा लगाने की बात पर मामला गरमा गया। शुक्रवार को फाजिलनगर पुलिस चौकी पर बुलाई गई पीस कमेटी की बैठक में इस पर सहमति नहीं बनी। एसओ ने शनिवार को फिर बैठक बुलाई है। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे।
शहीद बाबा के स्थान पर लगने वाले मेले को लेकर दोनों समुदायों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। 10 साल पहले दोनों समुदायों के लोगों की पहल पर हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी गठित हुई। कमेटी में वर्तमान ग्राम प्रधान, व्यापार मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा दोनों समुदायों से पांच-पांच लोग नामित किए गए। तबसे इस कमेटी की देखरेख में ही मेला संपन्न होता चला आ रहा है। इस वर्ष दो अप्रैल को लगने वाले मेले को लेकर कमेटी ने तय किया था कि कार्यक्रम स्थल पर दोनों समुदायों के झंडे लगेंगे। मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एसओ पटहेरवा ने फाजिलनगर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक के दौरान कुछ लोगों ने भगवा झंडा लगाने का विरोध किया। मामला गरमाते देखकर एसओ ने बैठक स्थगित कर दी। अब यह बैठक शनिवार को वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में होगी। इससे पहले अफसर मौके पर भी जाकर निरीक्षण भी करेंगे।
शुक्रवार को हुई बैठक में ओमप्रकाश उर्फ उमा सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह, हिंदू महासभा के नेता डॉक्टर कमलेश शाही, राधेश्याम मद्धेशिया , गुलाब अंसारी, आशिक अली, काशीम जमालुद्दीन अंसारी, डोमा मिया, संतोष बरनवाल, सुनील बरनवाल आदि मौजूद थे। इस संबंध में एसओ शैलेष कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार को वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में मामले का सर्वमान्य हल निकाला जाएगा।