फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two children die of unknown disease

अज्ञात बीमारी से दो बच्चों की मौत

Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two children die of unknown disease
छितौनी में राकेश कुमार के दो बेटों की अज्ञात बीमारी से मौत होने पर रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
छितौनी। खड्डा क्षेत्र के छितौनी बाजार के एक व्यक्ति के दो बच्चों की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई है। इस बीमारी को लेकर गांव के लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

छितौनी बाजार निवासी राकेश कुमार के दो बेटे करण तीन वर्ष और अर्जुन एक वर्ष को तीन-चार दिनों से बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी।

रविवार को छितौनी बाजार के मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दोनों बच्चों को दी गई थी। हालत में सुधार नहीं होता देख परिवार के लोग दोनों बच्चों को लेकर न्यू पीएचसी भुजौली गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने दोनों बच्चों का इलाज बच्चों के डॉक्टर से कराने की सलाह दी।


उसके बाद दोनों बच्चों को पडरौना के एक चाइल्ड स्पेशलिस्ट को दिखाया तो डॉक्टर ने दवा दी और कहा कि बीमारी धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी। मंगलवार की रात तकरीबन 12 बजे करन और अर्जुन की हालत बिगड़ जाने पर परिवार के लोग तुर्कहां स्थित सीएचसी में ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



पिपरा बाजार तक पहुंचते पहुंचते करन की मौत हो गई। उसके बाद चार घंटे तक जिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सुबह मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दिन के तकरीबन साढ़े दस बजे अर्जुन की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही परिवार के दो नन्हे-मुन्ने बच्चों की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। बच्चों की मां शांति सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की इस बीमारी को लेकर गांव के अन्य लोग भी भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed