फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two accused arrested, continue to seek a third

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Tue, 17 May 2016 11:27 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 17 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested, continue to seek a third
rape demo
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप मामले की जांच के लिए सोमवार की देर रात एसपी पीड़ित किशोरी के घर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

देर रात पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को थानाक्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया किशोरी ने बगल के गांव के तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार की रात में ही एसपी दीपक कुमार भट्ट और एएसपी लालसाहब यादव पीड़ित के घर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की और घटनास्थल पर भी गए।
विज्ञापन


एसओ कुबेर स्थान प्रहलाद पांडेय ने बताया कि इस मामले में तीन में से अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed