फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   truck-tractor accident, driver] helper injured

ट्रक से भिड़ा ट्रैक्टर, चालक, खलासी घायल

Sat, 02 Jul 2016 11:19 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 02 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
truck-tractor accident, driver] helper injured
हादसा - फोटो : santosh verma
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पटहेरवा ओवर ब्रिज से पश्चिम तरफ फोरलेन पर शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर और मालवाहक के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मालवाहक का चालक और खलासी घायल हो गए। हादसे के चलते हाइवे के एक लेन पर करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन


फाजिलनगर की तरफ से एक मालवाहक सुबह करीब सात बजे तमकुहीराज की तरफ जा रहा था। पटहेरवा ओवरब्रिज से पहले यादव टोला गांव के पास इसी लेन में पटहेरवा की तरफ  से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखकर मालवाहक के चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया। हड़बड़ी में ट्रैक्टर चालक ने भी गाड़ी को किनारे करने का प्रयास किया लेकिन अनियंत्रित वाहन भिड़ गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मालवाहक के घायल चालक और खलासी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भिजवाया। इस हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक एक लेन पर आवागमन ठप हो गया था। लोगों ने ट्रैक्टर से ट्राली को अलग कराया, तब जाकर वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ। इस संबंध में एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed