{"_id":"6aca58e29d9fc246860d5c1d","slug":"accused-who-opened-fire-at-a-cloth-merchants-house-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1011-160854-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कपड़ा व्यापारी के घर फायरिंग करने वाले आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कपड़ा व्यापारी के घर फायरिंग करने वाले आरोपी पकड़े
विज्ञापन
-आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 8 अक्तूबर की रात कपड़ा व्यापारी दानिश के घर पर तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद अफजाल व सिविल लाइन फरहाद के रूप में हुई। पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
डी-ब्लॉक निवासी दानिश ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह रेडिमेड कपड़ों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। आरोपी मोहम्मद अफजाल व फरहाद से पैसे के लेनदेन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। लेनदेन को लेकर दोनों की फोन पर बहस हुई थी। आठ अक्तूबर को वह काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। आरोप है कि आठ अक्तूबर की रात आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके घर पर फायरिंग कर दी थी। गोली उसके मकान के गेट पर लगी थी। वारादत को अंजाम देकर आरोपी भाग गए थे।