फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   They arrested two men

दो बदमाशों को लोगों ने दबोचा

Mon, 11 Apr 2016 11:24 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
They arrested two men
पटहेरवा/पिपरा कनक। समउर बाजार में सोमवार को दिन में करीब दो बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक आभूषण की दुकान में लूट की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी, लेकिन घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को वहां मौजूद लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश लूटे गए आभूषण के साथ भागने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उनके पास दो असलहे भी बरामद हुए। पुलिस उन्हें थाने में लाकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर बाजार में बिहारखुर्द गांव के रहने वाले ओमप्रकाश गुप्ता के मकान में ज्वेलरी की दुकान है। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे ओमप्रकाश की दुकान पर दो बाइक पर सवार चार युवक आए। दो युवक दुकान के बाहर ही रुक गए और दो युवक दुकान के अंदर पहुंच कर दुकानदार से सोने का हार दिखाने को कहा।
विज्ञापन


दुकानदार ने युवकों को ग्राहक समझ कर हार दिखाना शुरू किया। हार हाथ में आते ही दोनों युवक हार लेकर भागना शुरू कर दिए। दुकान के बाहर खड़े उनके साथी बाइक स्टॉर्ट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाइक तो स्टॉर्ट हो गई, लेकिन दूसरी बाइक स्टॉर्ट नहीं हुई। इस पर दो युवक स्टॉर्ट बाइक पर दौड़ कर बैठ गए। तब तक दुकानदार शोर करते हुए बाहर आ गए और झोला लिए युवक को पकड़ लिया। खुद को पकडे़ जाते देख कर युवक ने झोले में रखा कट्टा निकाल लिया, लेकिन वह फायर करता, तब तक वहां मौजूद कुछ साहसी युवकों ने बदमाशों के बाइक की चाभी निकाल ली।

इतने में दो बदमाश जिनके हाथ में लूट का हार था, पैदल ही भाग गए। जबकि दो बदमाशों को वहां मौजूद लोगों ने दबोच लिया। इन बदमाशों के पास मौजूद दो असलहों को भी कब्जे में कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही समउर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।


पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेते हुए बाइक को भी कब्जे में ले लिया। पकडे़ गए बदमाशों में से एक की पहचान पटेहरवा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर बाबू गांव के निवासी के रूप में की गई है जबकि दूसरे की पहचान कसया थाने के गांव बिंदवलिया का रहने वाला है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि पकडे़ गये बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed