{"_id":"579a48a44f1c1bc06121f098","slug":"theft-uncovered-14-mobile-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का पर्दाफाश, 14 मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी का पर्दाफाश, 14 मोबाइल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चोर को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक माह पहले दुदही बाजार के स्टेशन रोड स्थित पश्चिमी ढाले के पास एक दुकान की छत तोड़कर हुई चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में बिहार प्रांत के सीवान जिले के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 14 मोबाइल सेट मिलने का दावा किया है।
बीते 27 जून की रात स्टेशन रोड स्थित बबलू रौनियार के मोबाइल की दुकान से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के मोबाइल, कैशकार्ड और अन्य सामान चोरी हो गए थे। बृहस्पतिवार को इस मामले का पर्दाफाश करते हुए थानाध्यक्ष विशनुपरा ओपी राय ने बताया कि पुलिस ने दुदही रेलवे स्टेशन के पास से बिहार के सीवान प्रांत निवासी पवन चौहान, यासीन, जयप्रकाश चौधरी व बिंदा चौधरी को पकड़ा। एसओ के अनुसार पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया कि 27 जून की रात दुदही बाजार के मोबाइल की दुकान में हुई चोरी में वे शामिल थे। एसओ के अनुसार पकड़े गए लोग रेलवे स्टेशनों के आसपास की दुकानों पर निशाना बनाते हैं।
मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसओ ओपी राय, स्वाट प्रभारी नवीन सिंह, एसआई इफ्तखार हुसैन, राजेश राय, राजनरायन यादव, सुरेश राम, अनिल तिवारी, संतोष यादव, विनोद राय, सर्विलांस के अमित सिंह आदि शामिल थे।