फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   theft cought by police

चोरी के वाहन के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 11:59 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 27 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
theft cought by police
सेवरही पुलिस ने बनरहा तिराहे से चोरी के लग्जरी वाहन के साथ एक शख्स को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
 वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को एक और सफलता मिली है। सेवरही पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की शाम बनरहा तिराहे से एक व्यक्ति को चोरी के लग्जरी वाहन के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर सात अन्य भी चोरी की गाड़ियां बरामद हुईं। पुलिस इस मामले में छह और लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसपी दीपक कुमार भट्ट ने रविवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि सेवरही की पुलिस टीम ने बनरहा तिराहे से अवध बिहारी राय नाम के एक व्यक्ति को चोरी की लग्जरी गाड़ी के साथ पकड़ा। वह सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहां का निवासी है। उसकी निशानदेही पर एक बोलेरो उसके घर से, एक उसके साले के घर से और पांच अन्य वाहन भी बरामद किया। इसमें एक मालवाहक भी है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि भरहोपुर थाना एकमा जनपद सारंग (बिहार) का रहने वाला मिथिलेश कुमार सिंह वाहन चोरों के इस गिरोह का मुख्य सरगना है। चोरी की गाड़ियों के चेचिस नंबर, इंजन नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर फर्जी कागजातों के सहारे चोरी के वाहनों को बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसके एजेंट भी हैं। अन्य छह वांछित व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में एसओ सेवरही संजय कुमार राय सहित महेंद्र यादव, स्वॉट टीम के अनिल तिवारी, अमित सिंह, रामसदन यादव, बृजेश कुमार राय, असद अहमद, महेंद्र यादव, अजय कुमार राय शामिल थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed