फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man died in the accident, road blockades

हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

Tue, 01 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 01 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
कसया। देवरिया-कसया मार्ग पर मंगलवार को दिन में लगभग तीन बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कसया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवरिया की ओर जा रही रोडवेज की बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और शव रखकर सड़क जाम कर दिया। हालांकि पुलिस के समझाने के बाद लोग मान गए और लगभग दो घंटे बाद आवागमन शुरू हो गया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम नरायनपुर के रहने वाले प्रदीप साहनी पुत्र वृक्षा साहनी 20 वर्ष और सुनील पुत्र रमाकांत 25 वर्ष बाइक से कसया से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच लगभग तीन बजे बनवारी टोले के पास देवरिया जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने कसया सीएचसी पहुंचाया, वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। इससे नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और शव रखकर सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर एसएसआई मौके पर पहुंचे तो प्रदीप के घरवाले एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की।

इस पर उन्होंने लोगों को समझाया और तहरीर में इन मांगों का उल्लेख करने को कहा। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में एसएसआई नीरज सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। लोगों ने बस का शीशा तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed