फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The little boy drown while bathing in the river Gandak, death

छोटी गंडक नदी में नहाते वक्त बालक डूबा, मौत

Fri, 17 Jun 2016 11:17 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The little boy drown while bathing in the river Gandak, death
The boom in the river Behat - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार। हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिकटिया गांव के पास छोटी गंडक नदी के उत्तरवाहिनी घाट के पास शुक्रवार को छह  वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। बालक घाट पर कर्मकांड करा रहे अपने दादा के साथ गया था।
विज्ञापन



सिकटिया गांव के गड़ेरी पट्टी टोला निवासी सत्यानंद मिश्र का छह वर्षीय बेटा सुधांशु शुक्रवार को दादा अक्षैयवर मिश्र के साथ गांव के पास स्थित छोटी गंडक नदी के उत्तर वाहिनी घाट पर गया था। उसके दादा वहां एक व्यक्ति का कर्मकांड करा रहे थे। बताया जाता है कि सुधांशु नदी में नहाने उतरा तो लोग उसे एक बार पकड़कर बाहर ले आए।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वह फिर लोगाें से नजर बचाकर नहाने उतर गया। दूसरी बार पकड़कर ले आए लोगों ने बच्चे को डांटकर घर भेजा। परंतु वह वहां से कुछ दूरी पर जाकर कपड़े निकालकर नदी में नहाने लगा। कर्मकांड खत्म कर सब लोग घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुधांशु के घर नहीं पहुंचने की जानकारी होने पर घर के लोग उसे खोजते हुए दुबारा नदी के किनारे पहुंचे तो एक जगह उसके कपड़े पड़े थे। वहां से कुछ ही दूरी पर नदी में बालू खनन से बने गड्ढे में सुधांशु डूबा हुआ था। लोग उसे वहां से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली बाजार ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed