{"_id":"30c208822aa7f8a7cb3f4c705390d6ce","slug":"the-four-accused-were-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों आरोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारों आरोपी जेल भेजे गए
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। बिहार के लौकरिया थानाक्षेत्र के एक गांव से बरामद हुई बाघ की दो खालों और हड्डियों के मामले में शनिवार को चार आरोपी जेल भेज दिए गए।
वन विभाग उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। मंगलवार को हुई छापेमारी में दो लोगों के पास से दो बाघों की खाल और हड्डियां बरामद हुई थीं।
उसके बाद वन विभाग में खलबली मच गई थी। डीएफओ अमित कुमार की अगुवाई में तस्करों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया था।
इसके तहत चार आरोपियों चांद देव महतो, नरसिंह गुरो, भोला शाह और सत्येंद्र ठाकुर को गिरफ्तार करके पुलिस ने शनिवार को न्यायालय मे पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले ही एक महिला सहित अन्य कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई है।
सूत्रों का कहना है कि तस्करों का संजाल पड़ोसी देश नेपाल, यूपी और बिहार तक फैला है। पुलिस इस नेटवर्क के मुख्य सरगना हरि गुरो की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
वाल्मीकि टाइगर के मदनपुर वन क्षेत्र के रेंजर विनोद शर्मा ने बताया कि चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। उनको रिमांड पर लिया जाएगा। कार्यवाही जारी है ।