फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sunrise with over 3.20 lakh loot

दिनदहाड़े 3.20 लाख की लूट से सनसनी

Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 06 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sunrise with over 3.20 lakh loot
3.20 लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला
कसया। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की दोपहर में बाड़ीपुल चौराहा स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से तीन लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौराहे पर दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भाजपा विधायक ने भी मौके पर जाकर लोगों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


कसया थानाक्षेत्र के डिघवा बुजुर्ग निवासी नरेंद्र देव तिवारी का इसी थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र है। केंद्र संचालक के पुत्र अखिलेश तिवारी ने बुधवार को खाता धारकों को रुपये देने के लिए स्टेट बैंक की कसया शाखा से तीन लाख अस्सी हजार रुपये निकाले और इसे दो झोले में रखकर दोपहर में बाइक से केंद्र पर पहुंचे। बताया जाता है कि डिकी में रुपयों से भरा बैग और एक थैला निकालकर जैसे ही अखिलेश आगे बढ़े कि अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर तीन लाख बीस हजार रुपये वाला बैग छीन लिया और भाग  गए। हाइवे के चौराहे पर हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। कुछ ही पल में वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


वारदात की जानकारी होते ही कसया एसओ उमाशंकर यादव, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, एएसपी लाल साहब यादव एवं स्वाट टीम प्रभारी भीम यादव मौके पर पहुंचे और संचालक के पुत्र से मामले की जानकारी ली। केंद्र संचालक की तरफ से कार्रवाई के लिए कसया पुलिस को तहरीर दे दी गई है। लूट की वारदात की जानकारी होने पर कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस अफसरों से भी बात की। विधायक ने भी वारदात के शीघ्र खुलासा की बात कही। इस संबंध में सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। जल्द बदमाशों को पकड़कर लूट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed