फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Suksenwa continued tension in the village , the police deployed

सुकसेनवा गांव में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात

Sat, 24 Oct 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज/पिपरा कनक। सीमावर्ती बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र स्थित सुकसेनवा और पांडेयपट्टी में ताजिया निकालने को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए हैं। तनाव को देखते हुए काफी संख्या में बिहार पुलिस के जवान तैनात कर दिये गए हैं।
विज्ञापन

 एक पक्ष ताजिया विवादित स्थान पर ले जाने की जिद किए हुए था तो दूसरा पक्ष किसी भी दशा में वहां से होकर ताजिया जाने देना नहीं चाहता था। प्रशासन और पुलिस के लोग दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थेे।  
विज्ञापन

कटेया थानाक्षेत्र के सुकसेनवा और पांडेयपट्टी गांव एक दूसरे से सटे हुए हैं।
पांडेयपट्टी गांव में ब्रह्मस्थान के पास सुकसेनवा का ताजिया मिलान होता है। इस वर्ष सुकसेनवा की ओर  से पंडाल में मूर्ति ले जाने से कुछ लोगों ने रोका था। जिसके कारण पांडेयपट्टी के लोगों ने अपने यहां से ताजिया नहीं निकलने देने की की चेतावनी दी। मामले की जानकारी होने के बाद काफी संख्या में पुलिस के जवान लगा दिये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पांडेयपट्टी, बसडिला खुर्द सहित कई गांवों के लोग एकत्र होकर पांडेयपट्टी ब्रह्मस्थान से ताजिया नहीं निकालने के लिए खडे़ हो गए। सुबह से ही प्रशासन के लोग दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं था।
समाचार लिखे जाने तक तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पांडेयपट्टी में बिहार पुलिस की तैनाती से पूरा गांव छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। उधर, पांडेयपट्टी, बसडिला खुर्द, सुकसेनवा सहित आसपास के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रशासन के लोग समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए थे।

 दोनों ही तरफ  के बुद्धिजीवी माहौल नहीं बिगड़ने देने की अपील करते रहे। वहीं प्रशासन यथा स्थिति बनाए रखने का प्रयास करता रहा। शाम छह बजे तक ताजिया वहीं रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed