{"_id":"6af4c9c2c60304b1e0075a71","slug":"no-entry-proves-ineffective-vehicles-remain-crawling-in-traffic-jams-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-1020075-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नो एंट्री बेअसर, जाम में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नो एंट्री बेअसर, जाम में रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
लाल कुंआ पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : File Photo
गाजियाबाद। एआई के जरिये जाम का आकलन कर शहर को जाममुक्त बनाने के दावे भाईदूज पर बेअसर नजर आए। यातायात पुलिस की ओर से व्यावसायिक और भारी वाहनों की नो एंट्री के दावे के बावजूद लालकुआं से जीटी रोड तक व्यावसायिक वाहन दौड़ते रहे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर अवैध बस स्टैंड से सवारियां भरने और उतारने का सिलसिला भी जारी रहा। जीटी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र, चौधरी मोड़ और नए बस अड्डे के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों में सवार बहनों को भाइयों के घर पहुंचने के लिए भी जाम से जूझना पड़ा।
यातायात पुलिस ने भाईदूज पर शहर में व्यावसायिक और भारी वाहनों की नो एंट्री का दावा किया था। इसके बावजूद लालकुआं पर दादरी से छपरौला जाने वाले मार्ग पर वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। शहर में 79 स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, लेकिन जाम खुलवाने और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस की व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आई।
मुख्य बाजारों में भीड़ के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। कुछ बाजारों में पुलिस ने चालान भी किए, लेकिन नवयुग मार्केट, आंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा, चौधरी मोड़ और रेलवे स्टेशन के आसपास वाहनों का दबाव बना रहा और जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
बस अड्डों पर भीड़, ई-रिक्शा चालकों की पौबारह
नए और पुराने बस अड्डों पर भाईदूज के चलते यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों में चढ़ने के लिए मारामारी मची रही। मेरठ और बुलंदशहर जाने वाली बसें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों की पौबारह रही। उन्होंने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। मेरठ रोड पर मोदीनगर के राज चौपला, राजनगर एक्सटेंशन चौराहे और औद्योगिक क्षेत्र में भी कुछ समय के लिए जाम लगा।
-- --
वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते कुछ स्थानों पर पांच से सात मिनट के जाम की सूचना जरूर मिली है, लेकिन जिले में कहीं भी लंबा जाम नहीं लगा। लालकुआं पर वाहनों की कतार लगने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने दिनभर स्थिति को संभाले रखा।
-अरुण कुमार सिंह, एडीसीपी यातायात