{"_id":"57aa21674f1c1b8e34ee43c2","slug":"sisters-try-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में खुदकुशी को आमादा हुईं दो सगी बहनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू विवाद में खुदकुशी को आमादा हुईं दो सगी बहनें
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
एक ही घर में ब्याही गई दो सगी बहनें घरेलू विवाद को लेकर मंगलवार को खुदकुशी करने पर आमादा हो गईं। दोनों ने अपने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल गिराकर आग लगाने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन तब तक पुलिस को भनक लग गई। पुलिस के हस्तक्षेप से एक बड़ी घटना टल गई।
पटहेरवा थाना क्षेत्र की इन सगी बहनों की शादी बगल के गांव में दो सगे भाइयों से हुई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दोनों बहनों में भोजन बनाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों खुदकुशी करने और उसका इल्जाम एक-दूसरे पर लगाकर फंसाने पर आमादा हो गईं। दोनों ने अपने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगीं। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को आत्महत्या करने से रोका।
इस संबंध में समऊर बाजार चौकी इंचार्ज रामंचद्र सिंह का कहना था कि सूचना मिलने पर मौके पर गया। दोनों महिलाओं के पिता को बुलाया गया। उनमें से एक को उसके पिता के साथ मायके भेजकर विवाद शांत करा दिया गया।