फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Short circuit two shops on fire

शाॅर्ट सर्किट से दो दुकानों में आग लगी

Thu, 23 Jun 2016 11:47 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 23 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Short circuit two shops on fire
शार्ट सर्किट से बृहस्पतिवार भोर में कालेज रोड स्थित दो दुकानों में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर के विद्युत उपकेंद्र के सामने 11 हजार वोल्ट की लाइन में शाॅर्ट सर्किट से बृहस्पतिवार भोर में कालेज रोड स्थित दो दुकानों में आग लग गई। इसके साथ ही तीन दुकानों समेत 25 से अधिक घरों में पंखा, टीवी समेत अन्य विद्युत उपकरण फुंक गए। इस घटना से चारो ओर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जानकारी पर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कार्रवाई की मांग को लेकर विद्युत उपकेंद्र परिसर में धरना शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम कसया व एसडीओ मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन


कॉलेज रोड पर तिवारी कटरा में विद्यार्थी पुस्तक भंडार व सुफीयाना गारमेंट्स समेत कई दुकानें हैं। बृहस्पतिवार की भोर में शार्ट सर्किट से दोनों दुकानों में आग लग गई। इसी दौरान बाजार के 25 से अधिक घरों में भी 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित होने से पंखा, टीवी, कूलर, फ्रीज आदि फुंक गए। इस दौरान जगह-जगह बल्ब फूटने की आवाज से लोगों नींद खुली और इसके बाद अफरातफरी मच गई। लोग बाहर निकले तब तक तिवारी कटरा की जल रही दोनों दुकानों से लपटें बाहर निकलने लगी थीं। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। 
विज्ञापन


दोनों दुकानों का मिलाकर करीब 20 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी पर सुबह फाजिलनगर बाजार पहुंचे विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने बिजली विभाग से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने, जेई के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा जर्जर तारों को बदलने की मांग को लेकर विद्युत उपकेंद्र परिसर में धरना पर बैठ गए। धरना दे रहे विधायक के समर्थन में पहुंचे लोगों का कहना था कि जर्जर तारों के चलते आए दिन शार्ट सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार जेई को सूचना देकर तार बदलवाने का अनुरोध किया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के धरना देने की जानकारी होने पर एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल तथा एसडीओ विद्युत ज्ञानप्रकाश ने जेई के स्थानांतरण और नुकसान के आकलन के लिए राजस्व कर्मचारियों को आदेशित करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा एक माह के अंदर बाजार के जर्जर तारों को बदलने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद लोग माने। इस दौरान भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय, अजय राय, दिवाकर मणि, विजयशंकर तिवारी, कन्हैया शर्मा, राजन शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, व्यास सिंह, सहाजन गौड़, वीरेंद्र यादव, मुकुल पांडेय, सहाजन गौड़ समेत तमाम लोग मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed