फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sevrhi sugar mill from the Tahrir

सेवरही चीनी मिल की ओर से तहरीर

Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। एक ही जगह दो चीनी मिलों के क्रय केंद्र संचालित होने से इलाके के किसानों में असमंजस की हालत हो गई है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि किस मिल के क्रय केंद्र पर अपना गन्ना दें।
विज्ञापन


सेवरही चीनी मिल ने गन्ना खरीद का आदेश अपने पक्ष में बताते हुए पटहेरवा थाने में तहरीर दी है। मिल की तरफ से मांग की गई है कि दूसरे चीनी मिल का क्रय केंद्र बंद कराया जाए।
विज्ञापन


पटहेरवा थानाक्षेत्र के महुअवा क्रय केंद्र पर सुल्तानपुर, काजीपुर, अमवा, पटहेरवा, गगलवा, सेंदुरिया सहित लगभग 30 गांवों का गन्ना पिछले कई वर्षों से सेवरही चीनी मिल के लिए खरीदा जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस वर्ष भी सेवरही चीनी मिल ने अपना तौल केंद्र स्थापित करने के साथ ही किसानों को सप्लाई टिकट भी वितरित कर दिया था। लेकिन उसके बाद ढाढ़ा चीनी मिल ने भी अपना क्रय केंद्र स्थापित कर दिया और गन्ना खरीदने लगी।

इससे क्षेत्र के किसान असमंजस में हैं कि अपना गन्ना किस चीनी मिल को दें। इधर सेवरही चीनी मिल के          सिक्योरिटी इंचार्ज ने पटहेरवा के एसओ को तहरीर देकर बताया है कि शासन स्तर से सात जनवरी को ही चीनी मिल को तौल केंद्र स्थापित कर गन्ना खरीदने की  अनुमति मिल गई है।

इसके बावजूद ढाढ़ा चीनी मिल की ओर से गन्ना खरीदा जा रहा है। इस संबंध में तौल केंद्र के सचिव प्रेमनाथ पांडेय का कहना था कि इस केंद्र के अंतर्गत आने वाले गन्ने की सप्लाई सेवरही चीनी मिल को करने का आदेश मिल गया है।


इसलिए गन्ना इसी केंद्र पर आना चाहिए। जबकि पटहेरवा के प्रभारी एसओ सत्येंद्र यादव का कहना था कि आदेश   मिलने के संबंध में चीनी मिल की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है।

लेकिन ढाढ़ा चीनी मिल की ओर से भी पत्र लाने की बात कही गई है। दोनों पत्रों का मिलान करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed